Tuesday, August 25, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, चार जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, चार जिलों में येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। 30 अगस्त तक राज्यभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने और कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments