देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को बागेश्वर जनपद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून, हरिद्वार समेत बाकी जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार सात से 11 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

