Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए परीक्षा कैलेंडर से युवाओं में निराशा,...

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए परीक्षा कैलेंडर से युवाओं में निराशा, प्रमुख भर्तियों का नहीं हुआ उल्लेख

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा जारी नए परीक्षा कैलेंडर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निराश कर दिया है। कैलेंडर में कुल 22 भर्तियों का जिक्र किया गया है, जिनमें से 16 केवल प्रवक्ता (लेक्चरर) मुख्य परीक्षाएं हैं। जबकि पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), एई और जेई जैसी बहुप्रतीक्षित भर्तियों का इसमें कोई उल्लेख नहीं है।

आयोग ने 21 अप्रैल से 6 दिसंबर तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें 21 से 24 अप्रैल तक पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा और 27 से 30 अप्रैल तक पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। हालांकि, नई पीसीएस और अन्य प्रमुख भर्तियों को लेकर कैलेंडर पूरी तरह मौन है, जिससे अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ गया है।

कैलेंडर के अनुसार, आयोग का मुख्य फोकस इस वर्ष राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती पर नजर आ रहा है। विभिन्न विषयों की 16 मुख्य परीक्षाएं मई से दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। इनमें भौतिक शास्त्र, नागरिक शास्त्र, हिंदी, इतिहास, कृषि, गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान और कला शामिल हैं।

इसके अलावा, 19 मई को समीक्षा अधिकारी लेखा परीक्षा-2024 तथा 19 जुलाई को हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी टाइपिस्ट और लाइब्रेरियन की स्क्रीनिंग परीक्षा निर्धारित की गई है।

आयोग ने 6 सितंबर और 4 अक्टूबर की तिथियां आरक्षित रखी हैं, जिन पर भविष्य में परीक्षाएं तय की जाएंगी। लेकिन फिलहाल महत्वपूर्ण भर्तियों का कोई स्पष्ट रोडमैप न होने से युवा असमंजस और चिंता में हैं। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि आयोग को जल्द ही लंबित भर्तियों को लेकर स्पष्टता देनी चाहिए, ताकि वे अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments