Monday, October 26, 2026
Homeदेहरादूनउर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम...

उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य पर टिप्पणी का आरोप

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम समेत अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने 25 अक्टूबर की रात प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अब संबंधित वीडियो और उसे प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

सीबीआई कोर्ट के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

शिकायत के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यक्तिगत आरोप लगा रही हैं।

शिकायत में कहा गया है कि ये आरोप किसी न्यायिक आदेश या प्रमाण के बिना लगाए गए हैं। ऐसे बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका भी जताई गई है।

बीएनएस की चार धाराओं में प्राथमिकी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।

पुलिस वीडियो की सामग्री, उसके सोशल मीडिया पर प्रसार और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments