Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनएलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों पर होगी...

एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: रेखा आर्या

प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और किसी भी जनपद में किल्लत जैसी स्थिति नहीं है। यह जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को एलपीजी की मांग और आपूर्ति की समीक्षा बैठक के बाद दी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई कृत्रिम अभाव पैदा करने या कालाबाजारी करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में वर्तमान में 35,55,559 घरेलू एलपीजी कनेक्शन और 60,976 कमर्शियल कनेक्शन हैं। वहीं, 80,861 घरेलू गैस सिलिंडर और 12,146 कमर्शियल सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा रोजाना पर्याप्त मात्रा में सप्लाई भी पहुंच रही है, जिससे डिलीवरी में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मंत्री ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में गैस एजेंसी या स्टोर रूम से सीधे सिलिंडर न दिए जाएं, बल्कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की एसओपी के तहत अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को कमर्शियल सिलिंडर की नियमित सप्लाई की जा रही है। साथ ही, नए कमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले व्यापारियों को 24 घंटे के भीतर कनेक्शन देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्रदेश सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अब तक 173 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है और 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इसके अलावा, प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजकर पीएनजी लाइन के लिए जल्द एनओसी जारी करने का अनुरोध किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments