Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघर के बाथरूम में घुसा गुलदार का शावक, मचा हड़कंप; वन विभाग...

घर के बाथरूम में घुसा गुलदार का शावक, मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

डोईवाला (देहरादून)। रानीपोखरी के घमंडपुर मार्ग पर साईं मंदिर के निकट एक घर के स्नानागार में घुसे गुलदार के शावक को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया। जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया, वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

आज शनिवार सुबह घमंडपुर मार्ग निवासी मंसाराम कुकरेती का बेटा जब अपने स्नानागार में गया तो अंदर गुलदार के शावक को बैठे देख उसने तुरंत बाहर आकर दरवाजा बंद कर दिया और स्वजन को इसकी जानकारी दी।

इस पर मंसाराम कुकरेती ने रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी को गुलादर की घर में घुसे होने की सूचना दी। जिस पर ग्राम प्रधान ने बड़कोट रेंज के वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेंज की टीम ने पिंजरे की मदद से शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इस संबंध में बड़कोट वन क्षेत्राधिकारी धीरज रावत ने बताया कि रेस्क्यू किये गए गुलादर के नर शावक की उम्र लगभग सवा साल है, जो पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में घुस आया था। जिसे सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि गुलादर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments