देहरादून। लक्खीबाग चौकी के बाहर युवती से छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठ गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। चौकी के बाहर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की मांग की।

