देहरादून: गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहाड़ी से काफी मलबा आ गया। सुबह पौने पांच बजे मलबा मंदिर की लिफ्ट के पास आया। जिससे मंदिर तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि इस समय वहां कोई श्रद्धालु नहीं था। इसके बाद मंदिर सेवादल की ओर से मलबा को हटावाने का काम शुरू किया। फिलहाल मलबा को हटाया जा रहा है। मंदिर के दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। भगवान टपकेश्वर का आशीर्वाद है कि जिस वक्त मलबा गिरा वहां कोई भी नहीं था और श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने तक रास्ता को साफ किया गया।
टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहाड़ी से आया मलबा
RELATED ARTICLES

