देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। जंगलों में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
इसके तहत रिजर्व की विभिन्न चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि वन क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ या वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोका जा सके।
त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वनकर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

.jpeg)
.jpeg)

