देहरादून। देहरादून स्थित फैमिली कोर्ट की बिल्डिंग से मीनाक्षी नाम की महिला ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला का दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मामला भी फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले की सुनवाई के लिए महिला कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से भी जानकारी ले रही है।

