Monday, August 10, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में रातभर की बारिश बनी आफत, चानचक में तीन मकान ध्वस्त;...

देहरादून में रातभर की बारिश बनी आफत, चानचक में तीन मकान ध्वस्त; चंद्रबनी में घुसा पानी

देहरादून। राजधानी देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए, जबकि शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गए। मकानों के गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, चंद्रबनी क्षेत्र में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

भारी बारिश के कारण देहरादून के कई अन्य हिस्सों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments