देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि कई क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। विभाग ने विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

