Friday, August 7, 2026
Homeदेहरादूनधामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-परिवहन समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-परिवहन समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित है। इसमें स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा कर फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मामले पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा होने की संभावना है।

सरकार की ओर से विभिन्न विभागों से जुड़े कई अन्य प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर कर्मचारियों और विभागों के साथ-साथ प्रदेश की नीतियों पर भी नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments