Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी, सभी जिलों को...

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

मंकीपॉक्स को लेकर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से आज मंगलवार को एसओपी जारी की गई है। विभाग ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क किया है। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेज कर आइसोलेट किया जाए। विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो निगेटिव आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments