Saturday, June 13, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को...

मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments