Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डव्यापारी रविवार साप्ताहिक बंदी को लेकर डीएम से मिले, बोले - चार...

व्यापारी रविवार साप्ताहिक बंदी को लेकर डीएम से मिले, बोले – चार सप्ताह से बंदी प्रभावी नहीं

देहरादन। दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात की। बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जो साप्ताहिक बंदी करी गई थी उस पर गत तीन चार सप्ताह से समस्त बाजारौं में रविवार को बाजार को खोलने को लेकर असमंजसता बनी हुई है। जिसको लेकर सभी व्यापारी चिन्तित है। चूंकि जिस प्रकार से पुन: उत्तराखंड के साथ-साथ संपूर्ण भारत में कोरोना ने पुन: अपना बृहद रूप दिखाया है जिससे नित्य प्रति कोरोना का संक्रमण बढ रहा है। जिससे आम जनमानस के साथ साथ व्यापारी वर्ग भी चिंतित हैं और साप्ताहिक बंदी का समर्थन भी करता है। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया है कि गत कई रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान नियमानुसार छोटे व्यापारी, दुकानदारों ने सरकार व शासन के इस नियम का बखुबी पालन किया है और जब जब जेसा आदेश होगा उसके अनुरूप सहयोग व साथ देता रहेगा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को बताया कि देखने में यह भी आया है कि साप्ताहिक बंदी का पालन पहले भी बड़े मॉल्स आदि स्थानों पर नहीं हुआ, जिससे छोटे एवं मझोले व्यापारी की दुकान तो बंद हो गई परंतु कोरोना की कोई रोकथाम नहीं हो पाई। दून उद्योग व्यापार मंडल ने यह अपील की कि साप्ताहिक बंदी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस विषय पर  जिलाधिकारी ने यह आश्वासन दिया कि रविवार को आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी माल, शॉपिंग काम्प्लेक्स, शोरूम इत्यादि को व्यापार संचालित करने की अनुमती नहीं रहेगी। 

एवं तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को रविवार की साप्ताहिक बंदी का पालन ना करने वालों (मॉल इत्यादि) के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया और अगर इसका पालन नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही और व्यापारी वर्ग को आश्वासित किया कि बिन भेदभाव किए बिना सभी बाजारों में और सभी व्यापारियों का साथ लेकर साप्ताहिक बंदी (प्रत्येक रविवार) का पालन कराया जाएगा। शेष दिनों में बाजार खुलने की स्थिति में कोविड-19 के नियमों का भी  पालन कराया जाएगा।

इस दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि सभी व्यापारी सरकार, शासन, प्रशासन के साथ कोटिड 19 की चैन का खात्मा करने के लिए परस्पर साथ हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी जिलाधिकारी महोदय से यह भी अपील है कि पर्यटन स्थल इत्यादि भी रविवार को बंद रहे तो अच्छा असर आ सकता है। दून उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन व्यापारी तभी करेगा जब मॉल से लेकर सभी कुछ बंद रहे। जिलाधिकारी से हुई मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आज की बैठक साकारात्मक रही, जिसके परिणाम भी कोविड 19 को रोकने में सहायक होंगे।

दून उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुनिल मैसौंन ने कहा कि व्यापारी का ईमान व्यापार करने के साथ साथ अपने ग्राहकों की भी चिंता करना होता है ग्रहाक हर व्यापारी के लिए देवता समान है। अत: व्यावसाय करते वक्त हम सबका बचाव भी करते चलें। इस दोरान भेंट करने वालों में विशेषकर दून उद्योग व्यापार मंडल  के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ढल्ला, राजेश बडोनी व अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments