Saturday, May 2, 2026
Homeदेहरादूनसीएम धामी सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने...

सीएम धामी सख्त: 15 जून तक लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी करने के निर्देश

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन घोषणाओं के शासनादेश अब तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक हर हाल में जारी किया जाए।

बैठक में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग मिलकर प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (PERT) चार्ट तैयार करें, ताकि योजनाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। साथ ही बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया।

हर ब्लॉक में बालिका छात्रावास

सीएम ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए ऐसे विद्यालय चिन्हित किए जाएंगे जहां छात्राओं की संख्या अधिक है और वहां भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

धार्मिक सर्किट के रूप में होगा विकास

मुख्यमंत्री ने रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक स्थित लक्ष्मण मंदिर और फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित करने के निर्देश दिए।

शिक्षा और युवाओं पर फोकस

  • केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्तावों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश
  • पौड़ी में युवाओं के लिए मल्टीपरपज हॉल बनाने की योजना
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

अन्य अहम निर्देश

  • रोपवे परियोजनाओं की अलग से समीक्षा
  • पार्किंग समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान
  • सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत सहित कई विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments