Wednesday, May 6, 2026
Homeदेहरादूनस्कूलों में बुक बैंक, डिजिटल लाइब्रेरी और मूलभूत सुविधाओं पर जोर; मुख्य...

स्कूलों में बुक बैंक, डिजिटल लाइब्रेरी और मूलभूत सुविधाओं पर जोर; मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून | प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्य सचिव Anand Bardhan ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्कूलों में बुक बैंक स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्र कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी किताबें वापस जमा करें, ताकि अगले सत्र में उन्हें अन्य विद्यार्थियों को वितरित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि खराब या अनुपलब्ध पुस्तकों के स्थान पर नई पुस्तकों की छपाई की जाए, जिससे हर वर्ष होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च में कमी लाई जा सके।

उन्होंने क्लस्टर विद्यालयों में कक्षा कक्षों और छात्रावासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और इसके लिए National Bank for Agriculture and Rural Development से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने सभी विद्यालयों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के लिए स्थायी समाधान और अलग से फंडिंग के साथ एक प्रभावी मैकेनिज्म तैयार करने को भी कहा।

इसके अलावा, उन्होंने स्कूलों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकों तक पहुंच मिलेगी और उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। बैठक में Ravinath Raman और Mukul Kumar Sati सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments