Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनअप्रैल में होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी कर सकते हैं...

अप्रैल में होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी कर सकते हैं शुभारंभ

देश की बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन अब जल्द होने जा रहा है। संभावना है कि पीएम मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में या फिर 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड दौरे के दौरान इसका शुभारंभ कर सकते हैं।

2–2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
करीब 210–211 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2 से 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जो अभी लगभग 6 से 6.5 घंटे का समय लेता है।

13,000 करोड़ की लागत से तैयार
इस आधुनिक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगभग 13,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह मार्ग दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर सीधे देहरादून तक जाता है।

बेहतर कनेक्टिविटी का नया दौर
दिल्ली में इसका एलिवेटेड हिस्सा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आवागमन और अधिक तेज और सुगम हो गया है।

कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
इस एक्सप्रेसवे से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत पूरे उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जाम से जूझने वाली कई सड़कों का दबाव अब कम होगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। राज्य की खूबसूरत वादियों तक पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments