Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डईट राइट हब के रूप में विकसित होगा दून, पारंपरिक और आर्गेनिक...

ईट राइट हब के रूप में विकसित होगा दून, पारंपरिक और आर्गेनिक फूड को देंगे बढ़ावा

देहरादून। कोरोना महामारी ने हर किसी को समझा दिया है कि आज के दौर में खानपान का क्या महत्व है। चिकित्सक भी कहते हैं कि पौष्टिक और स्वच्छ खानपान से ही शरीर स्वस्थ होगा। अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी ‘ईट राइट अभियान’ के तहत इस ओर कदम बढ़ाया है। इसके तहत शहर में ईट राइट स्मार्ट सिटी कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसमें ईट राइट कैंपस विकसित करने के साथ ही पारंपरिक व आर्गेनिक फूड को बढ़ावा दिया जाएगा।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि इसके लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। प्रारंभिक चरण में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्थित स्वीट शाप, रेस्टोरेंट, होटल, स्ट्रीट फूड वेंडर, स्कूल, कालेज, दफ्तर और विभिन्न संस्थानों की कैंटीन आदि को ईट राइट कैंपस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। शहर में ऐसे स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां आमतौर पर शहर के लोग या पर्यटक स्ट्रीट फूड खाते हैं। यहां 25 से 50 खाद्य कारोबारियों को साथ लेकर स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा। इसमें पारंपरिक भारतीय व्यंजन और स्थानीय आर्गेनिक फूड को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर आर्गेनिक फ्रेश फ्रूट वेजिटेबल मार्केट भी विकसित होंगे। जिसमें व्यापारियों की सहायता के लिए फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया की अधिकृत प्रशिक्षण और रेटिंग एजेंसी की भी मदद ली जा रही है। इसके सहयोग से व्यापारी अपने व्यवसाय से जुड़ी कमियां निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार सकते हैं। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया के पोर्टल पर इस बाबत जानकारी उपलब्ध है। व्यापारियों के पंजीकरण के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है। इस अभियान में व्यापार मंडल, नगर निगम और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments