Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तरकाशी में बही पुलिया, यमुनोत्री हाईवे बंद; आज भारी वर्षा का ऑरेंज...

उत्‍तरकाशी में बही पुलिया, यमुनोत्री हाईवे बंद; आज भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भारी वर्षा का क्रम बना रह सकता है। हालांकि दो दिन बाद आज सोमवार 10 जुलाई को देहरादून में मौसम साफ बना रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। वहीं मलबा आने के कारण रविवार से यमुनोत्री हाईवे बाधित हैं। रुद्रप्रयाग में पत्‍थर गिरने के एक मकान क्षतिग्रस्‍त हो गया है। वहीं आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और देहरादून सहित कई जिलों में स्‍कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। आइए पढ़ते हैं मौसम का आज का हाल…

  • दोपहर 12 बजे के बाद देहरादून में मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई।
  • रविवार की रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में भी जमकर वर्षा हुई है। वर्षा के कारण हर्षिल में जालंद्री नदी उफान पर है। जालंद्री नदी पर हर्षिल के निकट एक पुलिया बह गई है। यह पुलिया हर्षिल से क्यारकोटी बुग्याल सहित लम्खागा पास को जोड़ती थी। पुलिया बहने के कारण क्यारकोटी बुग्याल व लम्खागा क्षेत्र से संपर्क कट गया है।
  • देहरादून में मौसम साफ बना रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। चमोली में मौसम साफ रहा। यहां धूप खिली रही और बदरीनाथ हाईवे सुचारू बना रहा। यात्रा जारी है।
  • उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। आधी रात को जनपद में जमकर वर्षा हुई है। वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार की शाम से बंदरकोट के पास अवरुद्ध था। जिसे सोमवार की सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार रात 10:30 बजे से गिनोंटी के पास अवरुद्ध है। जनपद में वर्तमान समय में एक राज्य मार्ग सहित 10 ग्रामीण मार्ग बंद हैं और 25 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।
  • वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में डबरकोट के पास पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। इस स्थान पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर के पास भी रविवार की देर रात को राजमार्ग अवरुद्ध हुआ था। जिसे बीआरओ ने सोमवार सुबह 6:30 बजे सुचारू किया। इस स्थान पर भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
  • रुद्रप्रयाग में गत रात्रि को ओंण गांव में बोल्‍डर गिरने से जसपाल कप्रवान का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ित के घर का निरिक्षण किया।
  • कोटद्वार में रात से वर्षा नहीं हुई है। यहां आसमान में बादल छाए हैं और वर्षा की संभावना बनी हुई है। एनएच पर यातायात सुचारू है।

सोमवार को भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट
वहीं ज्यादातर जिलों में सोमवार को भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि मंगलवार और बुधवार को कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बीते शनिवार रात से शुरू हल्की वर्षा रविवार शाम तक जारी रही। इस दौरान 24 घंटे में दून में 80 मिमी से अधिक वर्षा हुई। वहीं, नैनीताल में सर्वाधिक 120 मिमी, ऊधमसिंह नगर में 95 मिमी और उत्तरकाशी में 76 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 45 मिमी वर्षा हुई। विकासनगर क्षेत्र में भी 100 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही वर्षा से ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट है। प्रदेश में अगले तीन दिन प्रदेश में बादल छाये रहने का अनुमान है।

मंगलवार-बुधवार को अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 12 जुलाई तक प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम बना रहा सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका है। सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments