Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में नहीं होगा चक्रवाती तूफान यास का असर

उत्तराखंड में नहीं होगा चक्रवाती तूफान यास का असर

देहरादून। चक्रवाती तूफान के आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों से टकराने की चेतावनी जारी की गई है। आसपास के कई राज्यों में इस तूफान का असर हो सकता है। हालांकि, उत्तराखंड में इसका प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते यहां कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि, ज्यादातर शहरों में मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में इजाफा हो सकता है।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मैदानों में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोत्तरी बरकरार रहेगी। जबकि, उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड में यास तूफान के प्रभाव की संभावना नहीं है। हालांकि, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार तक हिमालय से टकरा सकता है। जिससे पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर————अधिकतम—न्यूनतम

देहरादून———-37.5——-20.2

उत्तरकाशी——-33.3——-16.4

मसूरी————26.0——–14.0

टिहरी————27.4——–14.2

हरिद्वार———34.8——–21.5

जोशीमठ———26.4——-12.3

पिथौरागढ़——–30.3——-14.1

अल्मोड़ा———-33.9——-14.6

मुक्तेश्वर———24.8——-13.2

नैनीताल———-25.7——-14.0

यूएसनगर——–35.8——–20.0

चंपावत———–25.5——-12.8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments