Tuesday, June 2, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी सात जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments