Saturday, June 6, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बारिश से बदला मौसम, देहरादून का तापमान छह डिग्री गिरा

उत्तराखंड में बारिश से बदला मौसम, देहरादून का तापमान छह डिग्री गिरा

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंड का अहसास बढ़ गया है।

शुक्रवार सुबह देहरादून में करीब एक घंटे तक लगातार बारिश हुई। इसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अकेले देहरादून में 27.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments