Thursday, June 4, 2026
Homeदेहरादूनचारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, सुगम दर्शन...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, सुगम दर्शन बीकेटीसी की प्राथमिकता : हेमंत द्विवेदी

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बाबा केदारनाथ और बदरीविशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो चुका है और तीर्थयात्रियों को सुगम व सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराना बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में यात्रा का संचालन व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से किया जा रहा है। यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन, बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के समन्वित प्रयास लगातार जारी हैं। मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा के शुरुआत से ही श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में कुल 19 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 10 लाख से अधिक और बदरीनाथ धाम में नौ लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धामों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सेवा संस्थाओं के सहयोग से यात्रा संचालन में लगातार सुधार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, आवास और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हेमंत द्विवेदी ने यात्रियों से यात्रा पर आने से पहले पंजीकरण कराने, मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और जारी एसओपी का अनुपालन करने की भी अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments