Thursday, June 4, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को भेजी पेंशन राशि, नशा मुक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को भेजी पेंशन राशि, नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्तरीय जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत मई माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों को कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की पेंशन राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सरकार गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments