Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीचारों धामों में जोरदार बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठंड,तेज हवाओं से उखड़े...

चारों धामों में जोरदार बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठंड,तेज हवाओं से उखड़े बैनर

उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से प्रदेशभर में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई तो मैदान में बारिश ने ठंड बढ़ा दी। बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियां बर्फ से ढकी नजर आईं। वहीं, यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गंगोत्री की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढकी हैं।बदरीनाथ धाम के ठीक पीछे नीलकंठ, नरनारायण पर्वत सहित आसपास की चोटियों पर दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई है। चोटियों पर बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में शीतलहर के बावजूद तीर्थयात्रियों के भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचने का सिलसिला जारी है। ठंड के बावजूद यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। धाम में यात्रियों के आने का सिलसिला बना हुआ है। दोपहर बाद केदारपुरी में कोहरा छाया रहा। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी भी हुई। दोपहर तक बादलों की सूरज से आंखमिचौली होती रही। इसके बाद बीच-बीच में तेज हवा भी चलती रही। वहीं, आसमान में घने बादल छाए रहे। उधर, केदारनाथ में भी सुबह से मौसम खराब रहा। यहां दोपहर बाद ऊपरी पहाडिय़ों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि केदारनाथ में कोहरा छाया रहा, जिस कारण ठंड बढ़ गई है। यमुनोत्री धाम में भी दोपहर बाद पहली बर्फबारी शुरु हो गई। साथ ही आस पास के खरशाली, जानकीचट्टी, फूलचट्टी, बनास सहित गीठ पट्टी के बारह गांवों में झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री में यमुना के पुजारी अनोज उनियाल व आशुतोष ने बताया कि धाम में बर्फ के फुहारे गिरने शुरु हो गए हैं। यह धाम में साल की पहली बर्फबारी है। वहीं, यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी मे बिजली सफ्लाई बाधित होने से अंधेरा पसरा हुआ है।

तेज हवाओं के कारण शहर में कई जगह होर्डिंग और बैनर उखड़ गए। बारिश के साथ पारा तेजी से गिरने के बाद ठंडक के बीच लोगों ने चाय और पकौड़े की दुकानों पर जमकर लुफ्त उठाया। घंटाघर, बिंदालपुल, सहारनपुर चौक, आराघर, झारखंड, किशननगर चौक, माजरा, पटेल नगर जैसे इलाकों में सड़क किनारे ठेलियों पर बन रहे गर्म पकौड़े और चाय का लोगों ने बारिश ठंडक के बीच जमकर लुफ्त उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments