Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनडाट काली मंदिर में पूजा के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम...

डाट काली मंदिर में पूजा के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, देहरादून में उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तराखंड दौरे पर मंगलवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। करीब 10 मिनट तक मंदिर में रहकर उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एलिवेटेड रोड पर कार से उतरकर एलिवेटेड कॉरिडोर के व्यू प्वाइंट का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद जसवंत सिंह मैदान पहुंच चुके हैं, जहां प्रधानमंत्री की जनसभा आयोजित होनी है। प्रधानमंत्री के रोड शो के बाद उनके यहां पहुंचने का कार्यक्रम है।

जनसभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे हैं और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह 28वां उत्तराखंड दौरा है। इससे पहले वह पांच बार केदारनाथ, बदरीनाथ और मुखबा जैसे धार्मिक स्थलों का दौरा कर चुके हैं।

अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित कई जल विद्युत परियोजनाओं और अन्य विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे और 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 1:50 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments