प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 11,963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री मोदी सिद्धपीठ मां डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। करीब 10 मिनट तक मंदिर में रुककर उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह कॉरिडोर क्षेत्र के विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

