Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनएलिवेटेड रोड पर पीएम मोदी का सफर शुरू, डाट काली मंदिर में...

एलिवेटेड रोड पर पीएम मोदी का सफर शुरू, डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा जारी है। गणेशपुर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने के बाद पीएम मोदी अब कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकल चुके हैं। इस दौरान वे एलिवेटेड कॉरिडोर के व्यू प्वाइंट का निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री आज दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर उत्तराखंड समेत तीन राज्यों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस परियोजना को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां डाट काली मंदिर के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे, जहां सीएम धामी उनका स्वागत करेंगे।

कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो भी करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments