Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून के छह सैंपल में पाए गए तीन नए वेरिएंट, 70 फीसदी अधिक फैलने...

देहरादून के छह सैंपल में पाए गए तीन नए वेरिएंट, 70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19  के आए तीन नए वेरिएंट ने एक बार फिर विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों नए वेरिएंट वैक्सीन लगे लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। उधर, दून से लिए गए छह सैंपल में कोरोना के तीन नए वेरिएंट मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों की चिंता बढ़ गई है।

दून मेडिकल कॉलेज की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (वीआरडीएल) से राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेजे गए छह सैंपल में तीन अलग-अलग वेरिएंट की पुष्टि हुई है। वीआरडीएल के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए छह सैंपल में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट की तुलना में 70 फीसदी अधिक फैलने की क्षमता रखता है। यह कोरोना का टीका लगा चुके लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। 

हर माह भेजे जाते हैं पांच पॉजिटिव सैंपल
कोरोना संक्रमण में हो रहे परिवर्तन की जांच और नए वेरिएंट की पहचान के लिए वीआरडीएल की ओर से एनसीडीसी को हर महीने पांच पॉजिटिव सैंपल भेजे जाते हैं। डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि मार्च महीने में भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

बंद कमरे में न बैठें वैक्सीन लगा चुके लोग

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए डॉ. दीपक जुयाल ने बताया कि अच्छी तरह और डबल मास्क लगाएं। अनावश्यक घर से बाहर न जाएं और बंद कमरे या कार में न बैठें। कमरे और कार में बैठते हुए खिड़की अवश्य खोल लें। बताया कि कैंसर, टीबी, ह्दय संबंधित, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और सांस संबंधित वाले मरीजों पर कोरोना का नया वेरिएंट ज्यादा असर कर रहा है।

यह हैं कोरोना के तीन नए वेरिएंट

दून से भेजे गए छह सैंपल में से तीन में बी.1.6.1.7 दो सैंपल में यूके स्ट्रेन बी.1.1.7 वेरिएंट पाया गया, जबकि एक सैंपल में अलग तरह के वेरिएंट की पुष्टि हुई है। लैब के एचओडी डॉ. शेखर पाल ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट में फैलने की क्षमता 70 फीसदी अधिक होने के चलते तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments