Friday, July 10, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल, बोले- उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट, सत्ता विरोधी माहौल...

देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल, बोले- उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट, सत्ता विरोधी माहौल का मिलेगा लाभ

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान शुक्रवार को देहरादून में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्ता पक्ष के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है और जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।

वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और सभी वर्गों से संवाद कर जनहित के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इसके लिए पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी विभिन्न वर्गों के लोगों से सुझाव लेगी।

प्रेसवार्ता में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले अब चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था, लेकिन चढ़ावा चोरी के मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है और कई मंत्री तथा विधायक भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments