Friday, July 10, 2026
Homeदेहरादूनलगातार बारिश से यमुनोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा वॉशआउट, यात्रा पूरी...

लगातार बारिश से यमुनोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा वॉशआउट, यात्रा पूरी तरह बाधित

यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

गुरुवार शाम स्यानाचट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा तेज बारिश के कारण वॉशआउट हो गया। वहीं हनुमान चट्टी के पास पहाड़ियों से ऊंचाई से लगातार चट्टानी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिर रहे हैं। इसके कारण सड़क खोलने का कार्य प्रभावित हो रहा है और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित है।

प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीमें मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन खराब मौसम राहत और बहाली कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि लगातार बारिश और पहाड़ियों से मलबा व पत्थर गिरने के कारण हाईवे को सुचारु करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments