देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। यह सेवा उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
इस नई हवाई सेवा से खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही यह गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के बीच आवागमन को भी तेज और सुगम बनाएगी।
सरकार का मानना है कि इस सेवा से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

