Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, कई के खिलाफ मुकदमा...

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी Savin Bansal के निर्देश पर ऋषिकेश के बनखंडी क्षेत्र में एक वाहन में अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आने पर जांच कराई गई।

जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन ऋषिकेश स्थित अंकुर गैस एजेंसी से जुड़ा है। प्रशासन ने एजेंसी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। संबंधित वाहन चालक और उसके सहयोगी के खिलाफ कोई वैध सत्यापन या नियुक्ति अभिलेख नहीं मिले, जिससे एजेंसी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

प्रकरण में वाहन चालक योगेंद्र कुमार, सहयोगी आशीष और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग और उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी गैस एजेंसियों को कर्मचारियों का सत्यापन सुनिश्चित करने और वितरण प्रणाली को पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा गठित क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले में एक दिन में करीब 16,275 घरेलू और 817 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जबकि पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments