Monday, August 17, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14...

देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

देहरादून। एशिया की प्रमुख शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आयोजन सोमवार से देहरादून में शुरू होगा। भारत और देहरादून लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भारत समेत 14 एशियाई देशों के स्केटर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी के चलते इसे भारत में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक माना जा रहा है।

प्रतियोगिता से पहले रविवार को विभिन्न देशों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। खिलाड़ियों में मुकाबले को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

प्रतियोगिता की मेजबानी से देहरादून की पहचान अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं, भारत में लगातार दूसरी बार इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने से देश में आइस स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments