Monday, June 29, 2026
Homeदेहरादूनपूर्व सैनिकों के लिए भर्ती रैली 3 अगस्त से, पिथौरागढ़ में होंगे...

पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती रैली 3 अगस्त से, पिथौरागढ़ में होंगे 69 पदों पर नामांकन

देहरादून। 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको कुमाऊं की ओर से पूर्व सैनिकों और पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली आगामी 3 से 8 अगस्त तक पिथौरागढ़ के देवकटिया ग्राउंड में आयोजित होगी।

भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह छह बजे से शुरू होगी। इसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सीय परीक्षण और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भर्ती रैली के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर नामांकन किया जाएगा। इनमें सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा सैनिक शेफ के 4, वाशरमैन के 2, टेलर के 2, इक्विपमेंट रिपेयरर के 2, हेयर ड्रेसर के 3, ब्लैक स्मिथ का 1, क्लर्क का 1, कारपेंटर के 3 और हाउस कीपर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य पद अखिल भारतीय स्तर के पूर्व सैनिकों के लिए खुले रहेंगे।

भर्ती कार्यक्रम के तहत 3 अगस्त को मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 5 से 8 अगस्त तक सफल अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण और साक्षात्कार लिया जाएगा।

भर्ती के लिए पेंशनधारक पूर्व सैनिक तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय या उत्तराखंड वन विभाग में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा दे चुकी भूतपूर्व महिला कर्मियां पात्र होंगी। अभ्यर्थियों का सेवानिवृत्ति अथवा सेवा से मुक्त होने की तिथि से पांच वर्ष के भीतर नामांकन होना अनिवार्य रखा गया है। साथ ही चिकित्सीय श्रेणी ‘शेप-1’ तथा उत्कृष्ट या बहुत अच्छा चरित्र प्रमाणन आवश्यक होगा।

अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में मूल डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पूर्व सैनिक पहचान पत्र, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, सात पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों की सेवा अवधि एक वर्ष में अधिकतम आठ माह की होगी। उन्हें भारतीय सेना के नियमों के तहत मूल वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्ते दिए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन नामांकन के लिए अभ्यर्थी 130 इन्फैंट्री बटालियन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments