Monday, June 29, 2026
Homeहरिद्वार20 मिनट की बारिश में डूबी किशनपुर सर्विस रोड, वाहन चालकों की...

20 मिनट की बारिश में डूबी किशनपुर सर्विस रोड, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

भगवानपुर। सोमवार को हुई करीब 20 मिनट की तेज वर्षा ने दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया। किशनपुर गांव के पास सर्विस रोड तालाब में तब्दील हो गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

लगातार शिकायतों के बाद करीब दस दिन पहले एनएचएआई की ओर से नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन सोमवार की बारिश में एक बार फिर हालात बिगड़ गए। कई स्थानों पर राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा, जबकि कुछ बच्चे सड़क पर भरे पानी में नहाते दिखाई दिए।

वाहन चालकों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि हर बारिश में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

वहीं, इस बारिश से किसानों को राहत मिली है। क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही थी, ऐसे में बारिश से आम, गन्ना और बाजरा जैसी फसलों को लाभ पहुंचा है। किसानों ने बारिश का स्वागत किया, हालांकि उन्हें अधिक देर तक बारिश होने की उम्मीद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments