Thursday, August 13, 2026
Homeदेहरादूनबदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी की मां ने बीकेटीसी से मांगी...

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी की मां ने बीकेटीसी से मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना

देहरादून। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से 11 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन दाखिल कर कई अहम बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। आरटीआई सामने आने के बाद बीकेटीसी में हलचल बढ़ गई है।

आरटीआई में वैयक्तिक सहायक (पीए) की गणना और प्रोटोकॉल ड्यूटी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसमें पूछा गया है कि पीए की ड्यूटी किस अधिकारी के आदेश पर लगाई गई थी और क्या यह कार्य उसके निर्धारित पदीय दायित्वों में शामिल है। संबंधित आदेश और ड्यूटी से जुड़े अभिलेखों की जानकारी भी मांगी गई है।

संविदा विधि अधिकारी की नियुक्ति पर भी सवाल

हेमलता नौटियाल ने बीकेटीसी में संविदा पर कार्यरत विधि अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। आरटीआई में पूछा गया है कि विधि अधिकारी की नियुक्ति किस नियम के तहत की गई और इसके लिए शासन से अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही विधि अधिकारी की भूमिका से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग

आरटीआई में गणना, प्रोटोकॉल और अन्य जिम्मेदारियों में अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने वाले अभिलेख भी मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, लेखा और प्रोटोकॉल से जुड़े कार्य वैयक्तिक सहायक के निर्धारित दायित्वों में वैधानिक रूप से शामिल नहीं हैं।

बीकेटीसी के सूचना अधिकारी राजन नैथानी ने आरटीआई मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आवेदन में मांगी गई सूचनाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments