Tuesday, July 28, 2026
Homeदेहरादूनभारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई...

भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा को एहतियातन दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बाधित हैं और मौसम विभाग ने भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज और कल के लिए यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

इधर, उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारों का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं, जबकि अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के पास नहीं जाने तथा मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। विभाग के अनुसार प्रदेश में दो अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments