Tuesday, July 28, 2026
Homeरुद्रप्रयागमंदाकिनी में फंसी तीन महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू, उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड...

मंदाकिनी में फंसी तीन महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू, उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट जारी

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गई तीन महिलाएं मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बीच धारा में फंस गईं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार और बुधवार के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के फ्लैश फ्लड बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम स्तर की फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा बना हुआ है।

लगातार हो रही बारिश के कारण छोटे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों के अवरुद्ध होने, नदी-नालों के उफान, जलभराव और आकाशीय बिजली जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments