Friday, May 8, 2026
Homeदेहरादूनयूकेएसएसएससी ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, स्नातक स्तरीय परीक्षा...

यूकेएसएसएससी ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि बढ़ी

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी इस कैलेंडर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

इसके साथ ही आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों की समयसीमा स्पष्ट हो गई है। आयोग द्वारा आगामी महीनों में अलग-अलग पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखने की अपील की है, ताकि परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से समय पर अवगत रहा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments