Friday, May 8, 2026
Homeपिथौरागढ़बेरीनाग बाजार में सीएम धामी ने चखी जलेबी, लोगों से किया संवाद;...

बेरीनाग बाजार में सीएम धामी ने चखी जलेबी, लोगों से किया संवाद; चौकोड़ी में हुआ भव्य स्वागत

पिथौरागढ़। पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार में घूमते हुए स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया और लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री के अचानक बाजार पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों और आमजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय बाजार राज्य की पहचान हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

बाजार में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

वहीं, अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चौकोड़ी भी पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री को पुलिस विभाग की ओर से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल की सुपुत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के विवाह समारोह में प्रतिभाग कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments