Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्तदाता दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में रक्तवीरों को मंत्री ने नवाजा

रक्तदाता दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज में रक्तवीरों को मंत्री ने नवाजा

देहरादून। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर दून मेडिकल कॉलेज में रक्तवीरों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने एवं रक्तदान करने वाले लोगों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एनएचएम एवं दून मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने सभी का स्वागत किया। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन पर निदेशक डा. सरोज नैथानी ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान भी किया।

इस दौरान निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, कुलसचिव डॉ एमके पंत, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ शशि उप्रेती, डा. नेहा बत्रा, डा. नितेश गुप्ता, डा. मिनाली राजा, डा. पीयूष सागर, डा. देश दीपक, डॉ संजय गौड़, डॉ चित्रा जोशी, डॉ भावना पंत, डॉ नूतन, डॉ अभय, डॉ दौलत सिंह, डॉ सुशील ओझा, डॉ अशोक कुमार, डॉ हितेंद्र, डॉ अभिषेक चौधरी, डॉ अनुपमा आर्य, डॉ अनिल जोशी, डॉ नीरज, डॉ शिव, डॉ पुनीत त्यागी, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, एओ दीपक राणा, सुभाष शर्मा, आशीष खाली, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments