देहरादून। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने लिपुलेख पिथौरागढ़ की तरफ से निर्बाध कैलाश मानसरोवर यात्रा कि लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पंतनगर और नैनीसैनी हवाई अड्डों के विस्तार केे लिए भी प्रयास करेंगेे। साथ ही पंतनगर से लिपुलेख, पिथौरागढ़ तक ऑलवेदर रोड के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड की आर्थिकी और पर्यटन की लाइफ लाइन बनेगा।

