Tuesday, July 14, 2026
Homeदेहरादूनलोअर पीसीएस-2024 के साक्षात्कार 27 जुलाई से शुरू, यूकेपीएससी ने जारी किया...

लोअर पीसीएस-2024 के साक्षात्कार 27 जुलाई से शुरू, यूकेपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने लोअर पीसीएस-2024 भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहले चरण के साक्षात्कार 27 जुलाई से शुरू होंगे और तीन सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, लोअर पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 27 मार्च 2026 को घोषित किया गया। परीक्षा में सफल 406 अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 18 से 21 मई के बीच संपन्न कराई गई थी।

अभिलेख सत्यापन के बाद 406 में से 328 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अर्ह पाया गया है। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 जुलाई से तीन सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। शेष अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी अभी जारी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।

साक्षात्कार के लिए ये मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, स्नातक और परास्नातक की अंकतालिका व डिग्री, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य लागू प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।

इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्र में शारीरिक मानकों में छूट का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिकों को डिस्चार्ज प्रमाण पत्र और सरकारी सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को नियोक्ता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि अभ्यर्थी या उनके माता-पिता/पति के नाम में विभिन्न प्रमाण पत्रों में अंतर है तो स्वघोषणा पत्र भी मूल रूप में देना होगा।

पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की मूल प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

साक्षात्कार शुल्क भी जमा करना होगा

साक्षात्कार से पूर्व सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में 80 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments