Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशपथ ग्रहण में रेखा आर्य का ये अंदाज सभी को खूब भाया

शपथ ग्रहण में रेखा आर्य का ये अंदाज सभी को खूब भाया

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में जैसे ही सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य पहुंचीं तो उन पर सबकी निगाहें टिक गईं। वह शपथ ग्रहण करने के लिए पारंपरिक पिछौड़ा और नथुली पहनकर पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण करने के लिए माइक संभाला तो जमकर नारे लगने  लगे।

राजभवन में आयोजित समारोह में 11 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में चार नए चेहरे शामिल किए गए हैं। नए मंत्रिमंडल में गढ़वाल मंडल से चार कैबिनेट और दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ली है।  कैबिनेट में चार मंत्रियों के साथ पौड़ी गढ़वाल का दबदबा दिखा। कुमाऊं मंडल से भी चार कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।  वहीं, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट के मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या समर्थक उमड़ेरेखा आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहन रखा था। इसे पहाड़ में हर मांगलिक आयोजन पर पहनते हैं। मांग-टीका रेखा आर्य के ठेठ पहाड़ी अंदाज को दर्शा रहा था। रेखा आर्य ने मोटी सी नथुली भी पहनी थी।अब यदा-कदा ही दिखाई देने वाला गलोबंद भी रेखा ने पहन रखा था। सोमेश्वर विधायक ने गले में हंसुली भी पहन रखी थी।

शपथ ग्रहण के दौरान रेखा के लंबे झुमके भी आकर्षण का केंद्र थे। देवभूमि उत्तराखंड में खास मौकों पर महिलाएं रंगीला-पिछौड़ा पहनती हैं। शादी और अन्य मांगलिक कार्य में इस परिधान का खास महत्व है। यह पिछौड़ा कुंमाऊं की संस्कृति का प्रतीक है।रंगीला पिछौड़ा हल्के फैब्रिक और एक विशेष डिजाइन के प्रिंट का होता है। पिछौड़े के पारंपरिक डिजाइन को स्थानीय भाषा में रंग्वाली कहा जाता है। तीज त्योहार पर  सुहागिन महिलाएं इसे पहनना नहीं भूलती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments