Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद के खून के कतरे की कीमत वसूली जाएगीः सीएम रावत

शहीद के खून के कतरे की कीमत वसूली जाएगीः सीएम रावत

रुड़की। वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री ने एक-एक कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि सभी को कोविड-19 के इस विपत्तिकाल को अवसर में बदलने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। तभी मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा। चीन की हरकत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के खून के एक-एक कतरे की कीमत वसूली जाएगी।

भगवानपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल रैली के जरिये संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्चुअल रैली ऐसे समय में हो रही है जब देश विकट परिस्थितियों में है। इससे राज्य भी अछूता नहीं है। कोविड-19 के कारण दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें सरकार की ओर से दूर करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है, जिससे कि देशवासियों को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना, सबके लिए आवास सहित गरीबों के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचने का जो सपना था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। कहा कि किसी भी सरकार का प्रथम दायित्व देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का होता है।

प्रधानमंत्री शत्रुओं से देश की सीमाओं की बखूबी रक्षा कर रहे हैं। सैन्य शस्त्रों के मामले में भी देश आत्मनिर्भर हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सेना के हाथ खुले छोड़ दिए हैं। दुश्मन की सीमा में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करना इसी का परिणाम है। कहा कि चीन ने भारत की सीमा में घुसने का प्रयास किया लेकिन अब देश के दबाव और भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि के कारण उसे पीछे हटना पड़ रहा है। जबकि चीन ने 1962 में हमला कर हमारी 36 हजार वर्ग किमी जमीन पर कब्जा कर लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सेनाओं का कोई मुकाबला नहीं है। हर शहीद के खून के एक-एक कतरे की कीमत वसूली जाएगी। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया है। 150 से अधिक भ्रष्टाचारियों, दलालों और माफियाओं को जेल के अंदर डाला गया है। इकबालपुर शुगर मिल को 36 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया है। इस मिल से 22 हजार किसान जुड़े हैं। बताया कि उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के साथ ही अन्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई। इसमें 150 कार्यों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए तैयार किए ²ष्टिपत्र (घोषणा पत्र) की 85 फीसद घोषणायें पूर्ण कर दी हैं। बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट 62 फीसद है। वहीं कोविड-19 के ²ष्टिगत प्रदेश में 2.40 लाख प्रवासी राज्य में वापस लौटे हैं। जबकि 90 हजार लोग प्रदेश से वापस अपने राज्यों में गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चैहान, रैली संयोजक सुबोध राकेश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments