Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशुगर-बीपी जैसे जानलेवा बीमारियों की घर बैठे होगी फ्री जांच, उत्तराखंड सरकार...

शुगर-बीपी जैसे जानलेवा बीमारियों की घर बैठे होगी फ्री जांच, उत्तराखंड सरकार की ये है प्लानिंग

देहरादून। उत्तराखंड में आम लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ‘सीएचओ’ घर घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगे। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से एक सीएचओ को दस गांवों की जिम्मेदारी दी जा रही है। राज्य सरकार गैर संचारी रोगों के प्रभाव को कम करने के लिए घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करा रही है।

इसके तहत हेल्थ एंड वेलनेस में तैनात सीएचओ के नेतृत्व में विभाग की टीम घर घर जाकर लोगों की जांच करेगी। इस दौरान शुगर, बीपी, मोतियाबिंद, कैंसर सहित तमाम बीमारियों की पहचान कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। लोगों को उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया जाएगा।

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था की जा रही है। पूरे राज्य में कुल एक हजार के करीब सीएचओ की निगरानी में यह कार्य कराया जा रहा है। जिसमें 664 सीएओ का चयन हाल ही में किया गया है। अब इन सीएचओ को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में तैनाती देने के बाद स्क्रीनिंग का काम शुरू हो जाएगा।

विदित है कि केंद्र सरकार एनएचएम के तहत गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही है और इसी के तहत राज्य में अब घर घर जाकर बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

गैर संचारी रोगों की पहचान के लिए सीएचओ के नेतृत्व में टीम घर घर जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके लिए 664 सीएचओ का चयन कर लिया गया है। एक सीएचओ को 10 गांवों की जिम्मेदारी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।- डॉ धन सिंह रावतए स्वास्थ्य मंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments