Wednesday, August 19, 2026
Homeदेहरादूनश्रीनगर मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

श्रीनगर मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी, लखपत सिंह भंडारी समेत दस पार्षदों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव में कुछ कारणों के चलते आरती भंडारी को भाजपा का टिकट नहीं मिल सका था। इसके बावजूद उन्होंने जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल की। अब उन्होंने दोबारा भाजपा में वापसी की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरती भंडारी के साथ दस पार्षदों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में शामिल होने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और जल्द ही कई अन्य लोग भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments